फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिरसा मुंडा का संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में रविवार को जनजातीय गौरव दिवस पर समाजशास्त्र विभाग की ओर से विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन साहस, स्वाभिमान और सामाजिक चेतना की प्रेरणा देता है। उनका संघर्ष युवाओं को वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने की सीख देता है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. विजय कुमार वर्मा ने उलगुलान आंदोलन और जल, जंगल, जमीन की रक्षा में बिरसा मुंडा के योगदान पर प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष प्रो. शैलजा सिंह, प्रो. राजीव नयन और प्रो. विजय शंकर शर्मा ने जनजातीय पहचान, कला, परंपराओं, शिक्षा और आर्थिक विकास पर विचार रखे। इस दौरान वृत्तचित्र भी दिखाया गया। संचालन डॉ. सौम्या शंकर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें