गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय जनजाति गौरव सम्मेलन में बोलते मुख्य अति
लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज में बुधवार को जनजातीय गौरव विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के हेड प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि धरती आबा (धरती पुत्र) बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को संगठित कर अंधविश्वास, शराबखोरी और अन्य कुरीतियों के खिलाफ आंदोलन छेड़ा। वह मातृभाषा के रक्षक और समानता के प्रतीक थे।
मुख्य वक्ता डॉ. ज्ञान प्रकाश पटेल ने कहा कि बिरसा मुंडा स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक भी थे। कॉलेज प्रबंधक सोमिल कुशवाहा ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन, संघर्ष और शौर्य का प्रतीक है। डॉ. केएस. राव ने कहा कि उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जीवन समर्पित किया। संयोजन प्रधानाचार्या डॉ. रश्मि शर्मा ने किया।
गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय जनजाति गौरव सम्मेलन में बोलते मुख्य अति
गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय जनजाति गौरव सम्मेलन में बोलते मुख्य अति