लखनऊ। डॉ. संजीव चतुर्वेदी की पुस्तक ''प्रोफेसर हू सोल्ड हिज हार्ले डेविडसन'' का विमोचन बुधवार को हजरतगंज स्थित यूनिवर्सल बुकसेलर्स में किया गया। लेखक एवं जर्मन यूनिवर्सिटी ऑफ डिजिटल साइंस (भारत एवं उज्बेकिस्तान) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजीव के साथ केकेसी के प्राचार्य प्रो. विनोद चंद्रा ने संवाद किया। कृति का विमोचन सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रभात चतुर्वेदी, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रो. विनोद चंद्रा, वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ल, चंद्र प्रकाश व मानव प्रकाश ने किया।