राजधानी स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान 14 से 20 मई तक बंद रहेगा। गोरखपुर स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में बर्ड फ्लू से एक बाघिन की मौत के बाद एहतियात के तौर पर 13 मई को प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव के आदेश पर इसे अगले छह दिनों के लिए दर्शकों के लिए बंद रखा जाएगा।