फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परिवहन निगम में अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए कल से बायोमैट्रिक अनिवार्य, देर से आए तो कटेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। परिवहन निगम मुख्यालय में 10 जुलाई से बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी जाएगी. मुख्यालय पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराएंगे. देर से आने और ड्यूटी से जल्दी जाने पर वेतन भी काटा जाएगा. उच्च स्तर के अधिकारी इसके दायरे से बाहर रहेंगे. इनमें प्रबंध निदेशक, अपर प्रबंध निदेशक, वित्त नियंत्रक और लीगल एडवाइजर शामिल हैं.
विज्ञापन


परिवहन निगम मुख्यालय पर तैनात कर्मचारियों की मनमानी ड्यूटी की शिकायतें मिल रही थीं. देरी से आना और जल्दी चले जाना, ये आम बात थी. इससे काम प्रभावित होता है. परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने का फैसला लिया. 10 जुलाई से मुख्यालय पर बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी. जो भी अधिकारी या कर्मचारी दफ्तर लेट आएंगे, उनका वेतन कटेगा. दफ्तर आने का समय सुबह 9:30 बजे निश्चित है और शाम को दफ्तर छोड़ने का समय छह बजे निर्धारित है. प्रधान प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक स्तर केअधिकारियों को मिलाकर यह संख्या लगभग दो दर्जन के करीब है. 100 से ज्यादा कर्मचारी मुख्यालय पर तैनात हैं.


वर्जन

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर का कहना है कि मुख्यालय पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कल से बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी. इसमें बिल्कुल भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें