लखनऊ। ठाकुरगंज टीबी संयुक्त अस्पताल के मरीजों के लिए अच्छी खबर है। निजी पैथ लैब में होने वाली बायोकेमेस्ट्री, कैंसर आदि महंगी जांच अब यहां भी होंगी और ये निशुल्क होंगी। इसके लिए अस्पताल ने बीकेटी के रामसागर मिश्रा अस्पताल से करार किया है।
सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि राम सागर मिश्र अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा की मौजूदगी में हुए एमओयू के तहत जांच के लिए ठाकुरंगज अस्पताल से मरीजों के नमूने रामसागर मिश्र अस्पताल भेजे जाएंगे। वहां जांच के बाद रिपोर्ट ठाकुरगंज अस्पताल से ही रिपोर्ट मिलेगी। इससे मरीजों को दूसरे सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सोमवार से नमूने लेने का काम शुरू हो जाएगा।
ये जांच होंगी
साइटोलॉजी, पेप स्मीयर, कल्चर, माइक्रोबॉयोलॉजी, पीएसए, विटामिन बी-12, जीबीपी, एफएसएच, एलएच, प्रोलैक्टिन, एलाइजा, एडीए, डी-डाइमर, एएनए, एनएसओ।
निजी लैब में है ये रेट (रुपये)
विटामिन बी 12 - 1500
साइटोलॉजी - 600
पेप स्मीयर - 1200
कल्चर - 600
पीएसए - 750
एफएसएच - 600
प्रोलेक्टिन - 650
डी डाइमर - 1800