सचिवालय में एक जुलाई से बायोमीट्रिक सिस्टम से हाजिरी व्यवस्था शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी शुरुआत करेंगे। सचिवालय प्रशासन ने इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए शनिवार को सचिवालय के अनुभागों को खास तौर से खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी ने पिछले दिनों सचिवालय प्रशासन के प्रजेंटेशन के दौरान सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थित बायोमीट्रिक सिस्टम से शुरू करने का निर्देश दिया था। सचिवालय प्रशासन ने इसके लिए सभी विभागों में बायोमीट्रिक्स डिवाइस की स्थापना कराई है।