फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी में समन्वय की कमी, आगे से दिखी तो खैर नहीं : योगी आदित्यनाथ

Sat, 29 Jun 2019 06:32 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम व एसएसपी में समन्वय की कमी को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने डीएम व एसएसपी को समन्वय बनाने के उपाय भी बताए हैं। दोनों अफसरों को विचार-विमर्श कर एक ही तथ्य मीडिया से साझा करने को कहा है। हिदायत दी है कि भविष्य में एक ही प्रकरण में अलग-अलग बयानबाजी को क्षमा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री ने 12 जून को लखनऊ में शासन से लेकर फील्ड तक की अफसरशाही से संवाद किया था। अब मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय ने इस संवाद के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा सुनाई खरी-खरी व उसमें दिए गए निर्देशों को कार्रवाई के लिए अफसरों को भेजा है। मुख्यमंत्री ने हमीरपुर, अलीगढ़, जालौन व कुशीनगर में घटित घटनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि लगता है कि इस तरह की घटनाओं को नजरंदाज किया जा रहा है। ऐसी घटनाओं पर तत्काल कार्यवाही न होने के कारण मीडिया द्वारा भ्रामक प्रसारण किए जाते रहे हैं।

योगी ने सभी डीएम व एसएसपी को आपस में समन्वय का फार्मूलता सुझाया। कहा कि वे किसी अप्रिय घटना पर संयुक्त टीम बनाकर तत्काल घटनास्थल जाकर कार्रवाई कर घटना को नियंत्रित करें। डीएम व एसएसपी लिखित रूप से सही तथ्य मीडिया को जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं। अलग-अलग स्टेज पर अलग-अलग बयान न दिए जाएं। भविष्य में अलग-अलग बयानबाजी को क्षमा नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसी अप्रिय घटना के होने पर घटना से एक घंटे के भीतर मीडिया को ब्रीफ किए जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें