फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी के चार घंटे मेहमान बनेंगे बिल क्लिंटन

Tue, 15 Jul 2014 11:00 AM IST
राकेश वर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन गुरुवार को चार घंटे राजधानी के मेहमान होंगे। वे अमौसी हवाई अड्डे पर विमान से उतरने के बाद सीधे जबरौली गांव जाएंगे।
विज्ञापन


सोमवार को उनका भ्रमण कार्यक्रम तय होने के बाद जबरौली को चमकाने का काम और तेज हो गया।

गांव का कायाकल्प करने की कमान सीडीओ डॉ. योगेश कुमार ने संभाली है। ग्राम्य विकास, पंचायती राज सहित कई विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को पूरे दिन गांव में रुककर अपने हिस्से के कार्य कराए।
विज्ञापन

जबरौली को चमकाने की लगी होड़

मोहनलालगंज इलाके में रायबरेली रोड से चार किलोमीटर दूर स्थित जबरौली गांव के लोगों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की यात्रा कौतूहल का विषय बनी है।

राजधानी के एडीएम (प्रोटोकाल) अशोक कुमार के मुताबिक बिल क्लिंटन 17 जुलाई की सुबह 10:59 बजे हवाई जहाज से अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वे सीधे जबरौली गांव जाएंगे।

उनका कार्यक्रम तय होने के बाद जबरौली गांव की नाली, सड़क, खड़ंजा आदि दुरुस्त करने का कार्य तेज हो गया। सोमवार को गांव में कराए जाने वाले कार्यों की कमान राजधानी के सीडीओ ने संभाली।

संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ सीडीओ कई घंटे तक गांव के कार्यों का जायजा लिया और उन्हें बुधवार तक पूरा कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने ग्राम प्रधान राज कपूर से भी बात की जो बिल क्लिंटन के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। बिल क्लिंटन गुरुवार को ही तीन बजे लखनऊ से रवाना हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें