शासन ने बिकरू कांड में आर्थिक पहलुओं की जांच के लिए एसआईटी की रिपोर्ट प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंप दी है। इस मामले में विकास दुबे के आर्थिक साम्राज्य की जांच के साथ-साथ उसके करीबियों की जांच भी की जाएगी।
एसआईटी को जांच में कई अहम जानकारी मिली थीं। इसमें अपराध के पैसों से कई संपत्तियां जुटाने की भी जानकारी थी। अब ईडी एसआईटी की रिपोर्ट का मंथन करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगा।