लखनऊ। महानगर स्थित विवेकानंद अस्पताल के सामने बने फ्लाईओवर पर मंगलवार देर रात दो बाइक की आमने-सामने टकराने से अलीगंज शेखुपूर कॉलोनी निवासी आदित्य सिंह (26) की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दुबग्गा निवासी खालिद घायल हो गए।
इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि हादसा रात करीब 12 बजे हुआ था। आदित्य व खालिद की बाइकें आमने-सामने टकराई थीं। पुलिस ने गंभीर घायल आदित्य को ट्रामा सेंटर, खालिद को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया था। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने आदित्य का मृत घोषित कर दिया था। खालिद को बलरामपुर अस्पताल भेजा गया। आदित्य व खालिद से मोबाइल के मदद से परिजनों को सूचना दी गई। बाद में खालिद को परिजन दुबग्गा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए।