फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार की टक्कर से बाइक के साथ 200 मीटर घिसटा सवार, मौत

Sun, 05 Jul 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे इंदिरानगर के हरिहर नगर निवासी मृत्युंजय कुमार भारती (27) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार चालक भाग निकला।
विज्ञापन


मृत्युंजय इंदिरानगर के हरिहर नगर में रहते थे और मूलरूप से बलिया के सिकंदरपुर मौलानपार गांव के निवासी थे। उनके भाई अभिषेक ने बताया कि मृत्युंजय सुशांत गोल्फ सिटी स्थित लुलु मॉल के गेमिंग जोन में सुपरवाइजर थे। शुक्रवार देर रात एक बजे वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर जा रहे थे। पलासियो मॉल के पास सामने से आ रही बेकाबू कार उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृत्युंजय बाइक के साथ करीब 200 मीटर तक घिसटते चले गए। वहीं, किसी चीज से टकराने पर उनके हेलमेट के दो टुकड़े हो गए।
भाई को मरणासन्न देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आनन-फानन भाई को ट्रॉमा टू पहुंचाया और घरवालों को घटना की जानकारी दी। अभिषेक ने बताया कि जब वह और घरवाले अस्पताल पहुंचे तब तक भाई की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

अभिषेक ने सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने की मांग की है। मृत्युंजय के पिता देवनाथ पंचायत राज्य विभाग के कर्मचारी है। परिवार में मां बिंदु देवी और तीन भाई हैं। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि लिखित तहरीर नहीं मिली है। फुटेज के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें