फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत

Wed, 04 Dec 2024 10:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।तेलीबाग के राजीव नगर घोसियाना में रहने वाले राम सजीवन सेना में सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपार्टमेंट (सीओडी) में कार्यरत हैं। वह कुछ दिन पहले छुट्टी पर आए थे। उनके मुताबिक अधिवक्ता बेटा अजय यादव (32) मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बाइक से उन्हें तेलीबाग फल मंडी के पास छोड़ने आया था। उनको छोड़कर वह बाइक से मुड़ने लगा। इस बीच आ रही बेकाबू कार उसकी बाइक से टकरा गई। हादसे में अजय उछलकर सड़क पर जा गिरे। पुलिस ने उन्हें ट्राॅमा पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी चालक तेलीबाग निवासी आशुतोष को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ली गई है। परिजनों का कहना है कि हादसे के वक्त अजय हेलमेट लगाए हुए थे।
विज्ञापन

बेटे ने सामने तोड़ा दम, सदमे में पिता
जवान बेटे को अपनी आंखों के सामने तड़प-तड़प कर मरता देखकर राम सजीवन को गहरा सदमा लगा। हादसे की सूचना पर अजय की पत्नी संजू व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अजय की चार साल की बेटी वान्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें