लखनऊ। अमौसी जोन की टीम ने शनिवार को छापा मारकर नगराम रोड पर ऑटोमोबाइल शोरूम के सर्विस सेंटर को चोरी की बिजली से चालू पाया। जांच में सात किलोवाट से ज्यादा लोड पर बिजली की चोरी पकड़ने जाने पर एफआईआर दर्ज करवाई गई।
एक्सईएन एके शुक्ला ने बताया कि समेसी क्षेत्र के नगराम रोड पर संयुक्त रूप से की कार्रवाई में नाव्या ऑटोमोबाइल के बजाज मोटरसाइकिल सर्विस सेंटर में मीटर से पहले सर्विस केबल को काट करके बिजली चोरी करते पकड़ा गया। सर्विस सेंटर के मालिक रोहित वर्मा के खिलाफ 7.16 किलोवाट लोड की बिजली चोरी पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। उधर, लखनऊ मध्य जोन के एक्सईएन सुशील कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह बिल्लौचपुरा में चेकिंग के दौरान आठ लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इनमें रूबीना, इकबाल, उजमा, महमूद, निशा मिर्जा, रजिया बेगम, अकील, तरन्नुम शामिल हैं, जिन पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।