फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं से बाली व चेन लूटी

Sun, 23 Mar 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं से बाली व चेन लूटी
विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा के राजाजीपुरम सेक्टर- 11 निवासी सत्यवती से शुक्रवार शाम बाइक सवार दो बदमाश कान की बाली लूट ले गए। वहीं चिनहट इलाके में बृहस्पतिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार दो लुटेरे यशोदा सिंह से चेन लूट ले गए।
विज्ञापन


सत्यवती शुक्रवार शाम चार बजे दुकान से दूध खरीद कर घर लौट रही थीं। टेंपो स्टैंड के पास गली में मुड़ते ही पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके एक कान की बाली लूट ले गए। उनके कान में चोट भी आ गई। उन्होंने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे बताया कि तहरीर नहीं मिली है।
इसके अलावा चिनहट के कंचनपुर मटियारी निवासी संजीव सिंह की मां 75 वर्षीय यशोदा सिंह 22 मार्च की सुबह करीब 5:45 बजे घर के पास टहल रही थीं। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे। एक बदमाश बाइक से उतरा और पीछे से उनकी चेन छीन ले गया। संजीव ने केस दर्ज कराया है। एसओ भरत पाठक ने बताया कि फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें