फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: जन्मदिन पार्टी में जा रहे बाइक सवार युवक व युवती की हादसे में मौत, एक घायल

Fri, 08 Oct 2021 10:32 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बाइक अनियंत्रित होकर एक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीनों नीचे गिर गए। इसी समय पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक एक लड़की के चेहरे के ऊपर से निकल गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमतीनगर विस्तार के बंधा रोड पर शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे बेकाबू अपाचे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आदित्य भट्ट (25) और पल्लवी (22) की मौत हो गई। जबकि शुभि गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक तीनों एक ही बाइक से दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए गोमतीनगर इलाके में जा रहे थे।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार राजेश द्विवेदी के मुताबिक, मूलरूप से बस्ती के रहने वाले आदित्य भट्ट, रायबरेली की पल्लवी और शुभि आपस में दोस्त है। तीनों चिनहट इलाके में रहते थे। शुक्रवार को तीनों एक ही बाइक से गोमतीनगर इलाके में किसी दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तीनों बंधा रोड होते हुए निकल रहे थे। शहीद पथ से कुछ दूर आगे निकलते ही एक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

पीछे से आ रही बाइक लड़की के मुंह के ऊपर से निकली
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसी समय पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक सड़क पर गिरी युवती के चेहरे पर चढ़ते हुए निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आदित्य व पल्लवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं शुभि की हालत गंभीर देखकर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक सभी के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। 

बिना हेल्मेट के बाइक पर सवार थे तीनों
पुलिस के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बाइक अपने कब्जे में ले लिया है। लेकिन वहां से हेल्मेट नहीं मिला है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसा होने के वक्त बाइक चला रहे आदित्य ने हेल्मेट नहीं पहना था। पुलिस हादसे से जुड़े हर पहलू पर जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें