फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक में फंसकर 300 मीटर तक घिसटता गया बाइक सवार, माैत

Sat, 20 Dec 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मौके पर खड़े ट्रक में फंसी बाइक।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी में उदित खेड़ा अंडरपास के पास शुक्रवार सुबह कोहरे के कारण ट्रक बाइक से टकरा गया। बाइक सवार वाहन सहित ट्रक में फंस गया और तीन सौ मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ट्रक कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


काकोरी के दुलागंज निवासी दिनेश के अनुसार उनके भाई विनोद यादव (55) राजगीर मिस्त्री थे। शुक्रवार को वह हेलमेट पहन कर बाइक से काम पर जा रहे थे। उदित खेड़ा अंडरपास के पास उल्टी दिशा से आ रहा ट्रक उनकी बाइक से टकरा गया। बाइक के साथ विनोद भी ट्रक के अगले हिस्से में फंस गए।

लोग चिल्लाते रहे, मगर आरोपी ने नहीं रोका ट्रक
दिनेश ने बताया कि लोग जब तक भाई को छुड़ा पाते आरोपी ने ट्रक की गति बढ़ा दी। लोग चिल्लाते रहे मगर, चालक ने ट्रक नहीं रोका। करीब तीन सौ मीटर तक घिसटने पर ट्रक बंद हो गया और चालक भाग निकला। हादसे के कारण भाई का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृ़त घोषित कर दिया। पुलिस ने विनोद के पास से मिले मोबाइल से घरवालों को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि विनोद की पत्नी नीलम की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।
विज्ञापन


परिवार में छाया मातम
दिनेश ने बताया कि भाई के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटी पायल, कल्लो व बेटा शिवा है। भाई की मौत की खबर मिलते ही भाभी फूट-फूट कर रोने लगीं। बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर में मातम पसर गया। लोगों ने किसी तरह से उन्हें संभाला।

किसान पथ पर नहीं जलतीं स्ट्रीट लाइट

स्थानीय निवासी मुकेश यादव, विशाल यादव, अमित व अन्य लोगों का आरोप है कि किसान पथ की सर्विस रोड कई स्थानों पर निर्माणाधीन है। ऐसे में आए दिन भारी वाहन गलत दिशा से निकलते हैं। इस कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। शाम होते ही कोहरा बढ़ जाता है। स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती हैं। कुछ दिखाई न पड़ने के कारण हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।

मौके पर खड़े ट्रक में फंसी बाइक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें