फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार राजगीर की मौत

Sun, 22 Feb 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
संजय यादव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में शुक्रवार की रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से नरेरा गांव निवासी राजगीर संजय यादव (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार सुबह इलाज के दौरान पीजीआई स्थित ट्रॉमा-2 में मौत हो गई।
विज्ञापन


अतिरिक्त इंस्पेक्टर बंथरा प्रदीप सिंह के मुताबिक संजय शुक्रवार रात रामदास पुर गांव में शादी समारोह से बाइक से लौट रहे थे। हरौनी स्थित डिफेंस रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में संजय का दाहिना पैर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें पीजीआई स्थित ट्रॉमा-2 में भर्ती कराया। इलाज के दौरान चिकित्सकों को उनका दाहिना पैर गांठ के नीचे काटना पड़ा। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अतिरिक्त इंस्पेक्टर बंथरा का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी कार चालक के बारे में पता लगा रही है। उनके परिवार में पत्नी ममता यादव, बेटा साजन और बेटी सौम्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें