फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर गिरा बाइक सवार, मौत

Tue, 23 Sep 2025 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इटौंजा में हीरा देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने सोमवार शाम लगभग चार बजे बाइक सवार दो युवक डिवाइडर से टकराकर सीतापुर हाईवे पर गिर गए। इसमें एक युवक ई रिक्शा से टकराकर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों को इटौंजा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने अमित (27) निवासी महोना केसरमऊ खुर्द को मृत घोषित कर दिया। दूसरे साथी अवधेश (30) का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि दोनों चंद्रिका देवी मंदिर से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर महोना के केसरमऊ जा रहे थे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सीतापुर हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें