फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तिलक में जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

Mon, 03 Mar 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
तिलक में जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में शनिवार रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार भटगांव निवासी विपिन पाल (18) की मौत हो गई। हादसे के वक्त उन्होंने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन


विपिन के पिता पप्पू पाल ने बताया कि बेटा मुंबई में रहकर प्राइवेट जॉब करता था। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर आया था। शनिवार रात वह तिलक समारोह में शामिल होने बाइक से निकला था। लतीफनगर स्थित पेट्रोल पंप के पास हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने खबर परिजनों को दी। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें