फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत

Thu, 30 May 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भंगहा बाजार से मंगलवार देर रात वापस बनघुसरा आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनघुसरा निवासी रमेश पासवान (30) झोलाछाप था। मंगलवार देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। भंगहा बाजार सलारपुर मार्ग पर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे रमेश मार्ग पर खड्ड में जा गिरा। भंगहा चौकी पुलिस ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक भाग गया। प्रभारी निरीक्षक भिनगा महिमा नाथ उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच होगी।

मार्ग दुर्घटना में युवक घायल
इकौना (श्रावस्ती)। बलरामपुर जिले के समदा चौहान पुरवा निवासी लालजी चौहान (35) मंगलवार को इकौना आया था। देर रात नवीन मॉडर्न थाना कटरा बाईपास के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे लालजी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इकौना पुलिस ने उसे सीएचसी इकौना पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें