फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Fri, 15 Nov 2024 06:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोहां। दो बेटियों व बहनोई संग बाइक से लौट रहे युवक को तेज रफ्तार ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राॅली ने सामने से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राॅली के नीचे आने से युवक की मौत हो गई। बेटियां व बहनोई घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक भाग निकला। हादसा शुक्रवार दोपहर को निगोहां इलाके में हुआ।
विज्ञापन


मोहनलालगंज के भरसवा गांव निवासी राजू (35) मजदूरी करते थे। वह शुक्रवार सुबह बेटी काव्या (3), आराध्या (6) और बहनोई बाराबंकी के लोनी कटरा निवासी रतीपाल के साथ अहिनवार धाम स्थित चंद्र सरोवर में स्नान करने गए थे। दोपहर में वापसी के दौरान बाइक रतीपाल चला रहे थे। मंगटइया मोड़ के पास सामने से आ रहे ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी।


टक्कर लगते ही राजू उछलकर सड़क पर गिर पड़े और ट्राली का पहिया उन पर चढ़ गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बहनोई और एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बड़ी बेटी का हाथ और बहनोई के दोनों पैर टूटे
काव्या को मामूली चोट आई है, आराध्या का हाथ टूट गया और रतीपाल के दोनों पैर टूट गए। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि राजू के चचेरे भाई संजय की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है।

मौत की खबर सुनकर पत्नी हुई बेहोश
राजू की मौत की खबर जब घर पहुंची तो पत्नी हेमलता बेहोश हो गईं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिवार में डेढ़ साल की एक और बेटी पीहू और दो भाई राजकुमार व राजकमल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें