फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, भाई घायल

Wed, 22 May 2019 03:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घायल प्रणीत द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन थानाक्षेत्र में जगदीशपुर गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बुलेट बाइक चला रहे छात्र शंशाक अवस्थी की कुचल कर मौत हो गई। मौसेरा भाई प्रणीत द्विवेदी घायल हो गया। छात्र हेलमेट लगाए था। ट्रक में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटता चला गया।

विज्ञापन


घायल युवक को नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। लखनऊ के कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र के 505/5 कैलाशपुरी निवासी कमल अवस्थी लखनऊ यूनिवर्सिटी में लिपिक हैं।

मंगलवार दोपहर उनका बेटा शशांक अवस्थी (19) अपने मौसेरे भाई प्रणीत के साथ बाइक से कानपुर देहात के अकबरपुर में मौसी के घर जा रहा था। तभी हादसा हो गया। पिता कमल अवस्थी ने बताया कि शंशाक चार बच्चों में एकलौता बेटा था। वह लखनऊ के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। अजगैन कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें