फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैक्टर टैंकर से टकराया बाइक सवार, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा थानाक्षेत्र में पुराने थाने के सामने मंगलवार दोपहर सड़क पर खड़े नगर निगम के ट्रैक्टर टैंकर (शौचालय) में तेज रफ्तार बाइक सवार पीछे से जा घुसा। युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट पहने हुए था। लोगों ने पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

हंसखेड़ा चौकी इंचार्ज मुन्नालाल के अनुसार घायल की पहचान आदर्श विहार कॉलोनी, बुद्धेश्वर निवासी बिजली कारीगर अमित विश्वकर्मा के रूप में हुई है। लोकबंधु अस्पताल से घर लौटते वक्त वह हादसे का शिकार हुआ। पुलिस ने नगर निगम का ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। अमित के परिजनों ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें