फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्री-प्राइमरी व नर्सरी की कक्षाएं 27 तक बंद, एक से आठवीं तक 10 बजे से चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुबह में घने कोहरे और बढ़ती ठंड-गलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की समयावधि में बदलाव के साथ ही जरूरी निर्देश जारी किए है। जिलाधिकारी विशाख जी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राजधानी में शीतलहर, घना कोहरा एवं मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए सभी बोर्ड के विद्यालयों के प्री-प्राइमरी और नर्सरी तक की कक्षाओं में 27 दिसंबर तक अवकाश रहेगा। एक से आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन अब सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होगा। यह व्यवस्था बुधवार से अग्रिम आदेश तक लागू रहेगी।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने सभी शिक्षण संस्थानों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए। ऐसा न करने पर विद्यालय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर आदेश के अनुपालन की निगरानी के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें