फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डिवाइडर से टकराई बाइक, निजी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज के दुलारमऊ इलाके में किसान पथ-आउटर रिंग रोड पर बृहस्पतिवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अनुज तिवारी (36) की मौत हो गई।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर गोसाईंगंज डीके सिंह ने बताया कि पीजीआई के कल्ली पश्चिम निवासी अनुज तिवारी गोसाईंगंज में एक डॉक्टर की गाड़ी चलाते थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे दुलारमऊ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें इलाज के लिए सीएचसी गोसाईंगंज ले गई। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि अनुज ने हेलमेट नहीं पहना था। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी और नाक से खून बह रहा था। उनके पास मिले दस्तावेज और मोबाइल फोन की मदद से परिजनों को सूचना दी गई। परिजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि अनुज की मौत हो चुकी थी। पिता राजकिशोर ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें