फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भैंस से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर इलाके में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार सचिन कनौजिया (37) की शनिवार रात ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। हादसे के वक्त उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बंथरा के लोनहा गांव निवासी सचिन आशियाना एलडीए कॉलोनी में लॉन्ड्री की दुकान चलाते थे। भाई राजन ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह बाइक से दुकान से घर लौट रहे थे। इस दौरान सरोजनीनगर में गहरु गांव के पास उनकी बाइक के सामने अचानक एक भैंस आ गई। बाइक अनियंत्रित होकर भैंस से टकरा गई। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। शनिवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी नीलम और एक बच्ची है। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि हादसे को लेकर परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें