फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: गोवंश से टकराकर पलटी बाइक... हुआ धमाका, झुलसकर दो लोगों की मौत

Tue, 14 Oct 2025 04:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोसाईगंज (लखनऊ)

सार

लखनऊ के गोसाईगंज में हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब एक बाइक गोवंश से टकराकर पलट गई और उसमें धमाका हो गया।
विज्ञापन
बाइक में हुआ ब्लास्ट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गोसाईंगंज के मलौली में मंगलवार दोपहर बाइक ने गोवंश को टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बाइक के गिरते ही धमाका हो गया। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल गोवंश ने भी दम तोड़ दिया है।

गोसाईंगंज के मातन टोला निवासी मो. अहमद (35) मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे अपने हरदोई के संडीला निवासी साले सोहेल (25) के साथ बाइक से मरखापुर की तरफ जा रहे थे तभी मलौली के पास गोवंश से टक्कर के बाद विस्फोट हो गया।

बताया जा रहा है कि मृतक बाइक में विस्फोटक सामग्री लेकर जा रहे थे। चर्चा है कि मरखापुर में कोई आयोजन था।उसी में आतिशबाजी करने जा रहे थे।इंस्पेक्टर गोसाईगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें