फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त उपमहानिदेशक से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन

Wed, 05 Aug 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। जानकीपुरम में रविवार रात घर के बाहर टहल रहे भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण से सेवानिवृत्त उपमहानिदेशक अशोक शर्मा से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अशोक कुमार के मुताबिक रविवार रात करीब 11 बजे वह एसबीआई रोड पर टहलते हुए घर लौट रहे थे। घर के सामने बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन छीन ली। उन्होंने शोर मचाया पर बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। बाइक की बैक लाइट बंद होने से वे नंबर प्लेट नहीं देख सके। अशोक के अनुसार, लूट से 10 मिनट पहले दो युवकों ने उन पर ईंट फेंकी। उन्होंने आशंका जताई कि ये वही बदमाश उनकी रेकी कर रहे थे। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें