फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीराम की सबसे ऊंची प्रतिमा लगाने के साथ ही अयोध्या का होगा समग्र विकास: योगी

Tue, 23 Jul 2019 10:59 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या में सरयू नदी के किनारे 100 हेक्टेयर भूमि पर भगवान श्रीराम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही यहां का समग्र विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इसको लेकर गठित हाई पावर कमेटी की बैठक में यह निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मूर्ति स्थल पर भगवान श्रीराम पर आधारित डिजिटल म्यूजियम, इंटरप्रेटेशन सेंटर, लाइब्रेरी, पार्किंग, फूड प्लाजा, लैंडस्केपिंग के साथ-साथ पर्यटकों की मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।

पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रस्तावित साइट का जियोलाजिकल सर्वे, हाइड्रोलाजिकल सर्वे, साइस्मिक सर्वे इनवायरमेंट असेसमेंट एंड फिजिबिलिटी स्टडी आईआईटी कानपुर से कराई जाएगी।
विज्ञापन


परियोजना के लिए वित्त, नगर विकास, वन, पर्यावरण, लोक निर्माण, सिंचाई, ऊर्जा, औद्योगिक विकास, और आवास विभाग से एक-एक नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, सतीश महाना मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनेगा ट्रस्ट

कमेटी की बैठक में तय हुआ कि भगवान श्रीराम की प्रतिमा लगाने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक ट्रस्ट का गठन किया जाएगा। इसमें ट्रस्ट का नाम और उनके ट्रस्टी भी तय किए जाएंगे। वहीं, राजकीय निर्माण निगम की ओर से डिजाइन कंसलटेंट के चयन के लिए पूर्व में की गई कार्यवाही को निरस्त कर नए सिरे से ईओआई व टीओआर जारी करने का निर्णय किया गया।

गुजरात सरकार से लेंगे तकनीकी सहयोग
प्रतिमा की स्थापना में गुजरात सरकार के साथ मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहायता के लिए एमओयू किया साइन किया जाएगा। परिकल्पना, संरचना, बिडिंग कार्यवाही और निर्माण कार्य आदि के लिए राजकीय निर्माण निगम की एक अलग इकाई की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

विश्व की सबसे ऊंची और भव्य होगी प्रतिमा

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि न्यूयार्क में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की ऊंचाई 93 मीटर, मुंबई में निर्माणाधीन डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा 137.2 मीटर, गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा 183 मीटर, चीन में गौतम बुद्ध की प्रतिमा की ऊंचाई 208 मीटर, मुंबई में निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा की ऊंचाई 212 मीटर है।

अब अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्रतिमा की ऊंचाई 251 मीटर प्रस्तावित है। ये विश्व की सबसे ऊंची और भव्य प्रतिमा होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें