फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अटकेंगे आपके बहुत से जरूरी काम, पढ़िए खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
12 सूत्री मांगों को लेकर केंद्रीय श्रम संगठनों ने बुधवार को हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है। इस हड़ताल में इंटक, एटक, एचएमएस, सीआईटीयू, एआईयूटीयूसी सहित सभी केंद्रीय श्रम संगठन हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने भी इस हड़ताल में शामिल होने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


वहीं, देर रात करीब एक बजे तक 80 फीसदी बसें हड़ताल पर चली गईं। केसरबाग और चारबाग में ड्राइवर व कंडक्टरों ने बसों का चक्का जाम कर दिया। कैसरबाग बस अड्डे पर पुलिस ने नेताओं को खदेड़ा तो ड्राइवर बसें छोड़कर चले गए।

केंद्रीय श्रम संगठन न्यूनतम वेतन को 15 हजार रुपये करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही स्थायी व 12 महीने चलने वाले कामों के लिए ठेका प्रथा बंद करने, बोनस व पीएफ की अदायगी पर से सभी बाध्यताएं खत्म करने, ग्रेच्युटी को बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। पुरानी पेंशन सुविधा बहाल करने की भी मांग हो रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह व महामंत्री बजरंगबली यादव ने बताया कि उनका संगठन भी बुधवार की हड़ताल में शामिल हो रहा है।

इस दौरान सभाएं व प्रदर्शन होगा। उन्होंने बताया कि सिंचाई, सहकारिता, स्वास्थ्य महानिदेशालय, पशुपालन, परिवार कल्याण, मत्स्य, ग्राम विकास, लघु सिंचाई, सूचना एवं जन सम्पर्क, शिक्षा निदेशालय, आबकारी, निबंधन, ग्रामीण अभियंत्रण व जवाहर भवन-इंदिरा भवन के गेट पर सभाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने भी दो सितंबर की इस हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है।

बसों का रहेगा चक्का जाम, नहीं चलेंगी

बुधवार सुबह से कानपुर, सीतापुर, बाराबंकी, फैजाबाद, सुल्तानपुर, इलाहाबाद, रायबरेली आदि जिलों में जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें होंगी।

रोडवेज के तीन संगठन रोड सेफ्टी बिल के विरोध में
हड़ताल में रोडवेज के तीन संगठन रोड सेफ्टी बिल के विरोध में कूद पड़े हैं। इसके चलते बैंक एवं रोडवेज बसों के संचालन पर असर पड़ सकता है।

रोडवेज ने पुलिस सुरक्षा में बस चलाने की घोषणा की है। बस अड्डे पर अफसरों एवं पुलिस की तैनाती मंगलवार रात से कर दी गई। कर्मचारी नेता तेज बहादुर शर्मा एवं मोहम्मद हकदाद खां ने बताया कि बुधवार को सभी जिलों में डिपो एवं अड्डे पर प्रदर्शन कर बसों का चक्का जाम करेंगे। पुलिस ने जबर्दस्ती की तो कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर जाने को विवश होंगे।

वहीं, रोडवेज के प्रबंध निदेशक के.रवींद्र नायक ने क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सेवा प्रबंधकों को एसएमएस के जरिये बस अड्डे एवं डिपो सुरक्षा दुरुस्त कर बसों का संचालन कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने अफसरों को बस अड्डे पर मुस्तैद रहकर पुलिस प्रशासन के संपर्क में रहने की बात कही है।

लखनऊ रेंज के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि चारबाग एवं कैसरबाग बस अड्डे पर पुलिस तैनात हो गई है। एचएएल एम्पलॉइज एसोसिएशन के प्रमोद मलिक, राजन लाल ने कहा कि बुधवार को एचएएल में पूरा कामकाज ठप रहेगा।

ऑटो-टेम्पो चलेंगे, सिटी बस पर असमंजस

केंद्रीय कर्मियों की हड़ताल का ऑटो एवं टेम्पो के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन सिटी, बसों पर असमंजस बना हुआ है। ऑटो के पंकज दीक्षित एवं टेम्पो के राजेश राज ने बताया कि शहर के सभी रूट पर ऑटो एवं टेम्पो का संचालन होगा।

सिटी बस के ड्राइवरों एवं कंडक्टरों ने बुधवार को चक्का जाम करने का ऐलान कर दिया है। लेकिन प्रबंध निदेशक ए. रहमान ने कहा कि हड़ताल के दौरान सिटी बसें चलेंगी। जो ड्राइवर एवं कंडक्टर संचालन में अवरोध उत्पन्न करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हड़ताल पर बीएसएनएल कर्मचारी दो फाड़ हो गए हैं। नेशनल फेडरेशन ऑफ टेलीकॉम एम्पलॉइज यूपी ईस्ट सर्किल ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। वहीं भारतीय मजदूर संघ से जुड़ी बीएसएनएल कर्मियों की भारतीय टेलीकॉम यूनियन ने अपने समर्थक कर्मियों के साथ हड़ताल से पूरी तरह किनारा कसते हुए सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज करने की बात कही है।
विज्ञापन

बैंकों के तीन हजार कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर

हड़ताल की वजह से बुधवार को राजधानी के बैंकों में 35 से 40 प्रतिशत कामकाज प्रभावित हो सकता है । राजधानी में दो प्रमुख बैंक कर्मचारी व अधिकारी संगठन नेशनल कंफेडरेशन ऑफ बैंक एम्पलॉइज व ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने हड़ताल में हिस्सा न लेने का ऐलान किया है।

हालांकि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बाकी 7 बैंक संगठन हड़ताल पर रहेंगे। राजधानी में करीब 3 हजार कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते हैं। बैंकों ने इसके असर से निपटने के लिए अधिकतर स्टाफ को चेक क्लियरिंग, ड्राफ्ट बनाने, लेन-देन और पब्लिक फ्रंट पर होने वाले अन्य कामों को पर स्टाफ की व्यवस्था पर जोर दिया है।

इस दौरान एटीएम पर कोई असर नहीं होगा और वे खुले रहेंगे। प्राइवेट बैंक हड़ताल से दूर रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें