फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी हत्याकांड में बड़ा खुलासा: अन्नू डीजे नाम के अपराधी ने दी थी चंदन को पिस्टल, लालगंज में हुई छापेमारी

Mon, 07 Oct 2024 06:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी

सार

Amethi murder case:अमेठी हत्याकांड में इस बात का खुलासा हो गया है कि आरोपी चंदन वर्मा को पिस्टल किसने दी। अब इस घटना के तार रायबरेली के लालगंज के अपराधियों से जुड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
हत्यारोपी चंदन वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक व पत्नी, बेटियों की हत्या के आरोपी चंदन वर्मा के तार लालगंज कस्बे में रहने वाले शातिर अपराधियों से भी जुड़े थे। अमेठी एसओजी टीम ने लालगंज के छह शातिरों को हिरासत में लेने के बाद रायबरेली पुलिस के सुपुर्द किया है। पकड़े गए शातिरों में अन्नू डीजे और उसके दोस्त निक्की उर्फ अनुराग का नाम सामने आ रहा है।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि अन्नू डीजे ने ही चंदन को मुंगेर की पिस्टल दी थी। इन लोगों की निशानदेही पर आठ से 10 अवैध असलहे बरामद किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस अफसर इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। मालूम हो कि बृहस्पतिवार रात हुए हत्याकांड में आरोपी चंदन वर्मा को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई थी।

चंदन को यह पिस्टल किसने दी, इसकी जांच रायबरेली व अमेठी पुलिस कर रही थी। इस क्रम में शुक्रवार एसओजी अमेटी ने शुक्रवार रात लालगंज पहुंचकर चंदन के छह मददगारों को हिरासत में ले लिया। इसमें अन्नू डीजे और निक्की का सामने आ रहा है। जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि निक्की ने पिस्टल की खरीदारी और अन्नू डीजे ने इसे चंदन को दिया था।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर असलहा तस्करों का एक बड़ा गैंग पकड़ा गया है। इनके पास से अवैध असलहे भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें