फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Rate: चार लाख घरेलू उपभोक्ताओं को हर माह 12.75 करोड़ की राहत, जानें- आपको कितना फायदा होगा

Mon, 25 Jul 2022 01:16 PM IST
ishwar ashish नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ

सार

विद्युत नियामक आयोग की ओर से सात रुपये यूनिट का स्लैब खत्म करने पर लखनऊ के घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। लखनऊ में कुल 12 लाख उपभोक्ता हैं। जिनमें से 9 लाख घरेलू और एक लाख बीपीएल उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्युत नियामक आयोग ने बीते शनिवार को बिजली की नई दरें घोषित की हैं। इसमें 500 यूनिट से अधिक बिजली जलाने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए सात रुपये प्रति यूनिट का स्लैब खत्म कर दिया है। इसी प्रकार बीपीएल घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली रेट 3.35 से घटाकर 3.00 रुपये प्रति यूनिट और फिक्स चार्ज 90 से कम कर 50 रुपये कर दिया है। इससे राजधानी के चार लाख घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा हुआ है। इनमें तीन लाख उपभोक्ता ऐसे हैं जो प्रति माह 500 यूनिट से अधिक बिजली जलाते हैं, वहीं बीपीएल के एक लाख उपभोक्ता हैं जो प्रति माह 100-100 यूनिट बिजली जलाते हैं। बिजली की नई दरें एक अगस्त से लागू होने की उम्मीद है। एक अगस्त से ये उपभोक्ता जो बिजली जलाएंगे उसका नए टैरिफ से भुगतान करेंगे। इसमें इन चार लाख उपभोक्ताओं के हर माह 12.75 करोड़ रुपये बचेंगे।

विज्ञापन


सामान्य श्रेणी के बिल में औसतन 400 रुपये घटेंगे
राजधानी के तीन लाख घरेलू उपभोक्ता हर माह 500 यूनिट से अधिक बिजली जलाते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के बिल में अगस्त से औसतन 400 रुपये घट जाएंगे। इन उपभोक्ताओं में कोई 600 से 1000 यूनिट, कोई 1100 से 2000 तो कोई 2100 से 4000 यूनिट बिजली प्रति माह जलाता है। इसमें 2100 से 4000 यूनिट बिजली जलाने वाले सबसे ज्यादा उपभोक्ता इंदिरानगर, गोमतीनगर, विकासनगर, महानगर, आशियाना एवं एल्डिको इलाके में हैं। उधर, बीपीएल श्रेणी में 100 यूनिट जलाने वाले एक लाख उपभोक्ताओं के हर माह 75 रुपये बचेंगे। इस प्रकार कुल चार लाख उपभोक्ताओं के हर माह 12.75 करोड़ बचेंगे।  

उदाहरण से समझे कैसे होगी बचत
मध्यम श्रेणी : प्रिया पाटिल की हर माह 309 रुपये की बचत
न्यू हैदराबाद निवासी प्रिया पाटिल ने जून में 1118 यूनिट बिजली जलाई। इनको जुलाई में 7351 रुपये का बिल चुकाना पड़ा। प्रिया इतनी ही यूनिट का अगस्त में बिल भरेंगी तो उनके 309 रुपये बचेंगे।
विज्ञापन


जुलाई में बना बिल        अगस्त में बनेगा बिल
यूनिट  रेट     रुपये         यूनिट  रेट     रुपये
150x5.50 = 825        150x5.50 = 825
150x6.00 = 900        150x6.00 = 900  
200x6.50 = 1300      818x6.50 =  5317
618x7.00 = 4326    यह स्लैब खत्म
कुल  1118     7351 कुल 1118          7042

उच्च श्रेणी: सुमित के हर माह बचेंगे 1273 रुपये
हजरतगंज निवासी सुमित ने जुलाई में 2996 यूनिट का बिल 20,497 रुपये का जमा किया। अगस्त में इतनी यूनिट का बिल बनेगा तो उनको 19,224 रुपये जमा करने पड़ेंगे। इससे उनके 1273 रुपये बचेंगे।

जुलाई में बना बिल           अगस्त में बनेगा बिल
यूनिट  रेट     रुपये         यूनिट  रेट     रुपये
150x5.50 = 825        150x5.50 = 825
150x6.00 = 900        150x6.00 = 900  
200x6.50 = 1300      2696x6.50 = 17,524
2496x7.00 =17,497    यह स्लैब खत्म
कुल 2996     20,497  कुल 2996     19,224
नोट: यह सिर्फ बिजली शुल्क की गणना है। इसमें प्रति किलोवॉट फिक्स चार्ज, विद्युत ड्यूटी आदि शामिल नहीं है।

विज्ञापन

बीपीएल : शिव कुमार को 75 रुपये का फायदा

काकोरी निवासी बीपीएल उपभोक्ता शिवकुमार को अगस्त से बिजली बिल जमा करने पर प्रति माह 75 रुपये का फायदा होगा। विभाग ने शिवकुमार का जुलाई में 3.35 रुपये प्रति यूनिट के रेट से 100 यूनिट का 335 रुपये और 90 रुपये फिक्स चार्ज सहित 425 रुपये का बिल बनाया है। अब नए टैरिफ से अगस्त में 100 यूनिट का बिल तीन रुपये प्रति यूनिट के रेट से बनेगा और फिक्स चार्ज 90 की जगह 50 रुपये ही लगेगा। इस तरह अगस्त में शिवकुमार को 350 रुपये का बिल जमा करना होगा। इससे उनके 75 रुपये बचेंगे।

बकायेदारों पर शिकंजा कसेगा
यूपी पावर कॉर्पोरेशन के वाणिज्य निदेशक अमित कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि विद्युत नियामक आयोग ने घरेलू उपभोक्ताओं का सात रुपये यूनिट का जो स्लैब खत्म किया उससे उसका राजस्व घटेगा। इस राजस्व की पूर्ति के लिए बकायेदारों पर शिकंजा कसेगा। विभाग की कोशिश होगी कि सभी से हर माह बिजली बिल जमा कराया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें