फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की रैली से यूपी में चुनावी शंखनाद करेंगे मोदी

Tue, 20 Aug 2013 01:27 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा नेतृत्व बेहद संजीदा है। सर्वाधिक ध्यान उत्तर प्रदेश पर है। यहां की चुनावी कमान केंद्रीय नेतृत्व खुद संभालेगा।
विज्ञापन


रविवार को दिल्ली में भाजपा चुनाव अभियान समिति की बैठक में यूपी को लेकर कई फैसले हुए। तय हुआ कि हैदराबाद की तर्ज पर अक्तूबर माह में लखनऊ में विशाल रैली करके नरेंद्र मोदी की प्रदेश में धमाकेदार इंट्री की जाए।

लोकसभा की 80 सीट और मोदी फैक्टर के चलते बेहतर चुनावी संभावनाओं को देखते हुए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व यूपी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।

पार्टी नेताओं के बीच अहम का टकराव न हो इसलिए यहां चुनावी कमान केंद्रीय नेताओं के हाथों में सौंपने की तैयारी है।

केंद्रीय चुनाव अभियान समिति की बैठक में रविवार को इसके संकेत दे दिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में भी केंद्र की तरह चुनाव अभियान समिति बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी वरिष्ठ नेता को इसका संयोजक बनाया जाएगा। यह समिति उसी तरह काम करेगी जैसे मोदी की अगुवाई में केंद्रीय चुनाव अभियान समिति कर रही है।

यह भी तय हुआ कि अक्तूबर माह में भाजपा लखनऊ में बड़ी रैली करेगी। इसमें भी हैदराबाद की तर्ज पर पांच रुपये टिकट लगाए जाने की योजना है।

रैली की तिथि शीघ्र तय की जाएगी। पार्टी की प्रदेश इकाई जल्द ही रैली की तैयारियों में जुट जाएगी। संगठन की मजबूती पर भी केंद्रीय नेतृत्व का पूरा ध्यान भी है।

सत्यापन के दौरान यह बात सामने आई है कि प्रदेश में 63 फीसदी बूथों पर कमेटियां बन गई हैं। इसके लिए प्रदेश के नेतृत्व की सराहना भी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें