उत्तर प्रदेश दिवस पर 24 जनवरी को एक ही दिन में 51 हजार करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन कर ‘नवनिर्माण’ थीम को सार्थक किया जाएगा।
समारोह में शिक्षा, कृषि, विज्ञान, कला, साहित्य, चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 101 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने सभी विभागों को इसकी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
एनेक्सी में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में मुख्य सचिव राजीव कुमार ने 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस पर विकासपरक कम से कम 11 नई योजनाएं लॉन्च करने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को प्रमाणपत्र देने को भी कहा। यूपी दिवस की थीम ‘नवनिर्माण’ है 24 जनवरी को 51 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण होना है।