फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri: महादेवा में जलाभिषेक के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, सुरक्षा के भारी इंतजाम

Sat, 18 Feb 2023 12:21 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

महाशिवरात्रि पर बाराबंकी के पौराणिक तीर्थ स्थल पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। अनुमान के मुताबिक देर रात तक यहां करीब चार लाख श्रद्धालु जलाभिषेक करने आएंगे।
विज्ञापन
जलाभिषेक के लिए देर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि के मौके पर महाभारत कालीन पौराणिक तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। बम बम भोले के उद्घोष से महादेवा गूंज रहा है। सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं। दो लाख से अधिक श्रद्धालु महादेवा में मौजूद हैं। देर रात तक 4 लाख शिव भक्तों के जलाभिषेक करने की संभावना है।

विज्ञापन


महादेवा में शिवरात्रि मेला पिछले करीब 10 दिन से चल रहा है। प्रदेश के कोने-कोने से आ रहे कांवड़िए यहां भगवान शिव की जय जयकार करते हुए जलाभिषेक कर रहे हैं। रविवार को शिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक करने के लिए शनिवार शाम से ही भक्तों की कतार लग गई थी।

ये भी पढ़ें -  होली पर तीन हजार बसें देंगी राहत, ट्रेनों में वेटिंग के यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ की रिवर बैंक कॉलोनी में था यू-ट्यूब के नए सीईओ नील मोहन का घर, यहीं से की थी पढ़ाई
विज्ञापन


भीड़ को देखते हुए पिछले पांच दिन से मंदिर के कपाट 24 घंटे के लिए खुले हैं। मंदिर से मुख्य सड़क तक करीब तीन किलोमीटर लंबी कतार लगी है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने हर मार्ग पर बैरीकेडिंग करा रखी है। 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। करीब 600 पुलिसकर्मी महादेवा मेला में मौजूद हैं।

महादेवा के अलावा जिले के अन्य प्रसिद्ध शिवालयों में भी सुबह से ही जलाभिषेक के लिए भीड़ जुट रही है। इनमें किंतूर स्थित कुंतेश्वर महादेव मंदिर, हैदरगढ़ क्षेत्र के अवसानेश्वर महादेव मंदिर, शहर के कैलाश आश्रम स्थित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, सतोखर तालाब स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में भारी भीड़ जुटी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें