फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big news: "राम मंदिर में 1400 करोड़ की हुई चोरी", बीएड-2025 का परिणाम जारी, फिर राम जन्मभूमि पहुंची SIT

Tue, 16 Jun 2026 05:51 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अयोध्या के राम मंदिर की दान राशि में गबन का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लेकर कांग्रेस नेता ने भाजपा-आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम दूसरी बार मंदिर परिसर पहुंची। वहीं, शाम को बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। पढ़ें, प्रदेश की प्रमुख सुर्खियां
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की बड़ी खबरों में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज के दिन की प्रमुख सुर्खियां जिनके बारे में हम आपको संक्षेप में जानकारी देंगे। हालांकि, "पढ़ें पूरी खबर" पर क्लिक करके आप डिटेल में खबर पढ़ सकते हैं। मंगलवार को प्रदेश में राम मंदिर से जुड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। इसे लेकर नेताओं ने खूब बयानबाजी की। वहीं, मामले की जांच के लिए एसआईटी की टीम दोबारा मंदिर परिसर पहुंची। वहीं, शाम को बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। इसके अलावा, बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पढ़ें, प्रदेश की प्रमुख सुर्खियां

विज्ञापन


UP: अजय राय बोले- BJP-RSS ने शिलापूजन के नाम पर खूब पैसे वसूले, राम मंदिर में 1,400 करोड़ की चोरी हुई
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, देश की आस्था के साथ BJP-RSS के द्वारा छल किया गया है। आज आस्था को बेचा जा रहा है और धर्म के नाम पर सौदा किया जा रहा है। श्रीरामजन्मभूमि को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, वह दिखाती है कि एक संगठित लूट हुई है, जिसमें बड़े-बड़े लोग शामिल हैं और ये बात खुद BJP के पूर्व सांसद कह रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं टॉपर
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में करीब चार लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब काउंसलिंग प्रक्रिया की तैयारी शुरू होगी, जिसके आधार पर महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


चुनाव-2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, बोलीं- ओबीसी समाज का वास्तविक हित हमारी पार्टी ही चाहती है
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए ओबीसी समाज के बीच पार्टी का जनाधार मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है। लखनऊ में पिछले कई दिनों से चल रही बैठकों के दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर  

Ayodhya : दोबारा राम मंदिर पहुंची SIT, आज मंदिर के पुजारियों, ट्रस्ट के पदाधिकारियों से फिर से होगी पूछताछ
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की दान पेटिका से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) सोमवार दोपहर करीब 2:50 बजे अयोध्या पहुंची थी। टीम ने पहुंचते ही मामले से जुड़े दस्तावेजों, अभिलेखों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर

बरेली में चार हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी, रामायण वाटिका का करेंगे उद्घाटन
बरेली में मुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। हालांकि, अभी तिथि तय नहीं हुई, लेकिन लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यक्रमों की सूची लगभग फाइनल हो चुकी है। इसमें रामायण वाटिका का उद्घाटन भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें