अखिलेश बोले- नजर हटी, दुर्घटना घटी
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं से एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान डटे रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जीत का प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही मतगणना केंद्र छोड़ें। यादव ने कार्यकर्ताओं से अपने सहयोगियों के लिए आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था करने की अपील की, जिनमें भोजन, पानी, छाता और तौलिये शामिल थे।
एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट में, यादव ने कार्यकर्ताओं से मतगणना प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहने और अपना मनोबल बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "सभी डटे रहें और जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद ही जाएं।" सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को आत्मसंतुष्टि के प्रति आगाह करते हुए सड़क पर लिखी चेतावनी "नजर हटी, दुर्घटना घटी!" को याद दिलाया।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी शासन का बड़ा फैसला।
- फोटो : अमर उजाला।
योगी सरकार ने बदले कैरेक्टर सर्टिफिकेट के कई नियम
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के चरित्र सत्यापन की नीति सख्त कर दी गई है। अब हिंसक तरीकों से व्यवस्था बदलने यानी ‘रिजीम चेंज’ के उद्देश्य वाले संगठनों से जुड़े लोगों को सरकारी नौकरी के लिए अपात्र माना जा सकता है। प्रदेश के विभिन्न विभागों, निगमों, परिषदों और स्थानीय निकायों में सीधी भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों पर यह नीति लागू होगी।
शासनादेश के मुताबिक, ऐसे संगठन के सदस्य, जिसका घोषित उद्देश्य हिंसक तरीकों से व्यवस्था बदलना है, सरकारी नौकरी के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। हालांकि, केवल राजनीतिक विचारधारा के आधार पर किसी अभ्यर्थी को अयोग्य नहीं ठहराया जाएगा। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज की ओर से यह शासनादेश हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर
आजम खां और बेटे अब्दुल्ला को बड़ी राहत
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड रखने के मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने दोनों की सजा को निलंबित करते हुए उनकी जमानत अर्जी मंजूर की है। न्यायमूर्ति समित गोपाल की एकलपीठ ने यह फैसला सुनाया। पिछली सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
आजम खां और अब्दुल्ला आजम ने ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा और दोषसिद्धि को चुनौती देते हुए आपराधिक पुनरीक्षण याचिकाएं दाखिल की थीं। उन्होंने अपनी याचिकाओं के अंतिम निस्तारण तक अंतरिम राहत की मांग की थी, जिसमें दोषसिद्धि पर रोक लगाने, सजा निलंबित करने और अंतरिम जमानत दिए जाने का अनुरोध किया गया था।
पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ में तीन हत्याओं का आरोपी ऋषभ चर्चा में, सांप को गले में लपेटता था
तिहरे हत्याकांड का आरोपी ऋषभ मोहल्ले में दबंगई दिखाकर लोगों में दहशत फैलाता था। आरोप है कि वह कई बार बेवजह घर के बाहर फायरिंग करता था। हथियारों के साथ तस्वीरें खिंचवाना, शराब और पार्टियां करना उसके शौक में शामिल था। उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट हैं।
आरोपी बेखौफ होकर मोहल्ले में फायरिंग करता था। वह कभी सपेरों से सांप लेकर गले में लपेटकर भी घूमता था। इन हरकतों से वह लोगों के मन में डर बैठाना चाहता था। सोमवार को पार्किंग विवाद के दौरान भी उसने सरेआम गोलियां चलाईं।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी में कब निकलेगा चांद? लखनऊ- कानपुर समेत प्रमुख शहरों का देखें समय; जानें कब दें अर्घ्य
करवा चौथ का पर्व आज, 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार को मनाया जा रहा है। पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा है। शाम को करवा माता की पूजा के बाद व्रती महिलाओं को चंद्रमा निकलने का इंतजार रहेगा।
चांद के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाएगा। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में व्रती महिलाएं अपने शहर के अनुसार चांद निकलने का संभावित समय जान सकती हैं।
पढ़ें पूरी खबर