यूपी कैबिनेट, एक गाय पर 50 हजार रुपये का अनुदान; चार लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण पर सहमति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में कुल 22 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। कैबिनेट ने पशुधन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई अहम निर्णय लिए। किसानों की आय बढ़ाने और प्रदेश में रोजगार के अवसर पैदा करने से जुड़े प्रस्तावों को विशेष प्राथमिकता दी गई। ये निर्णय प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देने में सहायक होंगे।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा
- फोटो : अमर उजाला
विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी
‘राम ने शर्मा को मारा’ मामले में आधिकारिक हैंडल से दिए गए जवाब की भाषा को लेकर उठे विवाद के बाद चुनाव आयोग ने माफी मांगी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि पोस्ट में इस्तेमाल की गई टिप्पणियों की भाषा, भाव और तीखापन आधिकारिक हैंडल से अपेक्षित संवाद के अनुरूप नहीं था।
पढ़ें पूरी खबर
बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने भारतीय राजनीति में बढ़ती कटुता, आपसी अविश्वास और आरोप-प्रत्यारोप पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी का स्तर अब व्यक्तिगत टिप्पणियों, अमर्यादित भाषा, जातिवाद और हिंसक बयानों तक पहुंचना दुखद है। इससे देश की गरिमा और राजनीतिक व्यवस्था पर जनता के भरोसे को नुकसान पहुंच सकता है।
मायावती ने कहा कि शीर्ष पदों पर बैठे नेताओं को एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखना चाहिए। आपत्तिजनक और विषैली राजनीति को किसी भी स्तर पर बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संकीर्ण और गरीब-विरोधी स्वार्थों से प्रेरित राजनीति के कारण लोगों का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास कमजोर होना देश और जनहित में नहीं है।
पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर, तीनों लाशें रखकर हंगामा, चौकी प्रभारी और इंस्पेक्टर सस्पेंड
सआदतगंज के ब्राह्मणी टोला (नौबस्ता) में पार्किंग विवाद के बाद हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत के मामले में बुधवार को परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। पिता, पुत्र और भतीजे के शव घर पहुंचने के बाद परिवार के लोगों और पड़ोसियों ने तीनों शव घटनास्थल के पास रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने और उसका एनकाउंटर करने की मांग की। वहीं, पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने मामले में कार्रवाई करते हुए सआदतगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्य और कश्मीरी मोहल्ला चौकी प्रभारी अजय कुमार चौरसिया को निलंबित कर दिया।
पढ़ें पूरी खबर
अखिलेश बोले- कांति सिंह की सीट पर 97 बूथों पर बिना फोल्ड किए मिले वोट, भाजपा ने कराई बेईमानी
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी कांति सिंह की सीट पर मतदान को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि 97 बूथों पर बिना फोल्ड किए हुए वोट मिले हैं। अखिलेश ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि पूरा डिब्बा वोट डालकर लाया गया होगा। उन्होंने भाजपा पर चुनाव में बेईमानी कराने का आरोप लगाया।
वहीं, धर्मेंद्र कश्यप ने पिछड़े वर्ग के लोगों को न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज के एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हत्या हो चुकी है और इन घटनाओं में जाति विशेष के लोगों का हाथ है। धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि आज अखिलेश यादव जरूरी हैं और वह समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर