भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि 11 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा और 18 सितंबर को लखनऊ में किसानों की बड़ी पंचायत की जाएगी।
भारतीय किसान यूनियन विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि 18 सितंबर को लखनऊ में बड़ी पंचायत की जाएगी।
विज्ञापन
प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में टिकैत ने कहा अब किसान अपनी लड़ाई तेज करेंगे। 11 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। इसमें हर जिला मुख्यालय पर स्थानीय मुद्दों को लेकर किसान डीएम को ज्ञापन देंगे।