फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर के परिवार को कमरे में बंद कर लाखों की लूट

Thu, 01 Jun 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के पीजीआई के एल्डिगो आश्रय कॉलोनी निवासी बैंक मैनेजर के घर बदमाशों ने धावा बोलकर नकदी, जेवर, कार और बंदूक उठा ले गए। इससे पहले बदमाशों ने परिवार को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद इत्मीनान से सामान समेटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


मौके पर डाग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। एसओ बृजेश कुमार ने पुलिस सूचना मिलने पर पहुंच गई थी। मौके पर डाग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई थी। वारदात स्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

एल्डिगो आश्रय कॉलोनी के 156 नंबर मकान में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स गुड़गांव के चीफ मैनेजर आरएस राठौर का परिवार रहता है। आरएस राठौर सेना से कैप्टन पद से रिटायर हैं। परिवार में पत्नी रेखा, बेटा अदित्य व अभय हैं।
विज्ञापन


आदित्य ने बताया कि बुधवार रात 12 बजे दोस्त के घर में पार्टी से लौटा। छोटा भाई अभय व मां रेखा एक कमरे में सो गए। जबकि वह रात ढाई बजे तक पढ़ाई कर रहा था। तब तक कोई वारदात नहीं हुई थी।
Trending Videos

बाहर से बंद किया गया था दरवाजा

सुबह करीब 3.58 बजे उसकी नींद खुली। बेडरुम का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो बाहर से बंद था। इस पर वह कमरे के पीछे वाले दरवाजे से आंगन में पहुंचा और आवाज देकर मां व भाई को जगाया।

इसके बाद दूसरे कमरे का पीछे से दरवाजा खोला तो सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी का ताला भी टूटा था। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी।

ये सामान ले गए बदमाश
आदित्य ने बताया कि बदमाशों ने घर में रखे दस लाख रुपये के जेवर, दोनाली बंदूक, 20 कारतूस, एक लाख नकद, लैपटॉप बटोरकर आईटेन कार में रखा और भाग गए। आदित्य ने बताया कि घर में पालतू कुत्ता भी है। वह रात को कमरे में ही सो गया था। बदमाशों ने उसे भी कमरे में बंद कर दिया।

फुटेज में 3.54 बजे मेनगेट से बाहर जाती दिखी कार

आदित्य ने बताया कि कॉलोनी के मेन गेट पर रोज रात में दो सुरक्षाकर्मी रहते हैं। पास के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कार से बदमाश रात करीब 3.54 बजे जाते हुए दिखे।

इससे कुछ देर पहले गार्ड भी इसी गली में चक्कर लगाता हुआ दिखाई दिया। इससे सुरक्षाकर्मियों पर सवाल खड़े हो रहे है। एएसपी उत्तरी अनुराग वत्स ने तैनात गार्डों से पूछताछ भी की। संदेह पर एक गार्ड को हिरासत में ले लिया है।

विरामखंड की तर्ज पर घर में घुसे बदमाश
एल्डिगो आश्रय कॉलोनी में हुई वारदात पूरी तरह से गोमती नगर के विरामखंड में हुए निजी कंपनी के कंसलटेंट के घर पर हुई घटना की तरह है। इस वारदात में भी बदमाश पहले चारदीवारी फांदकर परिसर में पहुंचे।

इसके बाद ग्रिल का स्क्रू खोलकर खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हुए। जिन कमरों में परिवार के सदस्य सो रहे थे। उनमें बाहर से कुंडी लगा दी। बाकी कमरे आराम से खंगाले। बदमाश आलमारी में रखी महंगी शराब भी उठा ले गए। एएसपी उत्तरी ने बताया कि बदमाशों की इस हरकत को पुराने वारदात से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

तीन दिनों में कॉलोनी के तीन पालतू कुत्तों की हुई मौत

- फोटो : amar ujala
कॉलोनी निवासी ओएन गांगुली ने बताया कि सुरक्षा के लिए मेनगेट पर रात में दो गार्ड की ड्यूटी रहती है। इसके अलावा कॉलोनी के लोगों ने घरों में कुत्ते पाल रखे हैं।

उन्होंने बताया कि तीन दिन में कॉलोनी के तीन पालतू कुत्तों की अप्रत्याशित रुप से मौत हो गई। एक कुत्ते की हादसे में मौत हुई तो दूसरा सड़क पर मृत मिला। संदेह जताया कि  बदमाशों ने कई दिन कॉलोनी की रेकी करने के बाद कुत्तों को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला।

सवा किलोमीटर की दूरी एक घंटे में तय कर पाई पुलिस
आदित्य ने बताया कि उसने पुलिस कंट्रोल रूम को 4.05 बजे सूचना दी। 15 मिनट बाद डायल 100 की पीआरवी पहुंची और जांच कर लौट गई। करीब एक घंटे बाद पीजीआई पुलिस पहुंची।

जबकि थाना व वारदात स्थल के बीच महज सवा किमी की दूरी है। एल्डिगो कॉलोनी पीजीआई थाना और तेलीबाग पुलिस चौकी के ठीक बीचोबीच में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें