फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः जमीन खाली कराने के लिए चलीं अंधाधुंध गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के अलीगंज के सेक्टर एल में मंगलवार दोपहर पूर्व मेयर दाऊजी गुप्ता की करोड़ों की जमीन पर खाली कराने को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। पूर्व मेयर का बेटा वैभव जेसीबी लेकर वकीलों के दल-बल सहित अपनी जमीन पहुंचा तो कब्जेदार कुरबान अली और उसके बेटों ने विरोध व मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


हमलावरों को खदेड़ने के लिए पूर्व मेयर के पक्ष से किसी ने हवाई फायरिंग कर दी तो दूसरे पक्ष ने भी हवा में गोलियां दागीं। दोनों तरफ से करीब आठ राउंड फायर हुए। सूचना पाकर विकासनगर पुलिस मौके पर आई।

वैभव के साथ आए वकीलों ने जमीन के कागजात दिखाते हुए कुरबान अली पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया। उधर, कुरबान अली कोई कागजात नहीं दिखा सका। खबर लिखे जाने तक कब्जा हटवाने की मांग लेकर वैभव और उसके साथी मौके पर ही मौजूद थे। मौके पर कोई खोखा नहीं मिला था।
विज्ञापन


अलीगंज निवासी पूर्व मेयर के बेटे वैभव का कहना है कि सेक्टर एल कुर्सी रोड पर उनके पिता के नाम से 10,000 स्क्वायर फुट से ज्यादा जमीन है। करोड़ों की इस जमीन की देखरेख के लिए पूर्व मेयर ने करीब 25 साल पहले कुरबान अली को यहां रखवाया था।
विज्ञापन

दोनों तरफ से हुई फायरिंग

कुरबान ने यहां बेटे जाकिर, मोहसिन, कलीम और सलीम के साथ भैंसें पालकर दूध का काम शुरू किया। बीते कुछ वर्षों में उसने जमीन पर कई कमरे बनवा लिए। बकौल वैभव, जमीन खाली करने के लिए कहने पर कुरबान और उसके बेटे झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं।

दो-तीन दिन पहले पूर्व मेयर की तरफ से आए वकीलों ने जमीन खाली करने को कहा। कमरे बनवाने में जो रकम खर्च हुई, वह देने की भी बात कही लेकिन कुरबान और उसके बेटे नहीं माने। इस बीच वैभव ने विकासनगर पुलिस से संपर्क किया जहां से उन्हें कोर्ट जाने की सलाह दी गई।

उधर, कुरबान अली जमीन पर कब्जे का स्टे हासिल करने के लिए कोर्ट के चक्कर लगाने लगा। मंगलवार दोपहर वैभव अपने साथियों और वकीलों के साथ जेसीबी लेकर खुद ही कब्जा हटवाने पहुंच गए।

जेसीबी से दीवार गिरवाने की कार्रवाई शुरू की तो हंगामा और विरोध होने लगा। कुरबान अली का कहना है कि वैभव और उसके साथ आए लोगों ने जबरन दीवार गिरवाने और उसके परिवार को बेघर करने की कोशिश की। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट व लाइसेंसी असलहों से फायरिंग कर दहशत फैलाई।

जाकिर ने बताया कि दो घंटे तक हंगामा और फायरिंग होने के बाद दोपहर करीब दो बजे उसने पुलिस कंट्रोलरूम को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को वैभव ने बताया कि कुरबान अली उनकी जमीन पर कब्जा करके रह रहा है।

उसके पास कोई कागज नहीं है इसलिए कब्जा हटवाने आए थे। विकासनगर एसओ ने कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद विवाद का हल निकालने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल किसी तरफ से एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर नहीं दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें