प्रदेश सरकार ने अपने खजाने से सात नगर निगमों मेरठ, गाजियाबाद, अयोध्या, फिरोजाबाद, गोरखपुर, मथुरा-वृंदावन व शाहजहांपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का फैसला किया है। इसके लिए राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के गठन का एलान किया गया था।
मिशन के संचालन के लिए तैयार की गई गाइडलाइन को कैबिनेट मंजूरी दे सकती है। इससे मिशन इन शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की पहल को आगे बढ़ा सकेगा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर खादी वस्त्रों की फुटकर बिक्री पर 5 प्रतिशत की विशेष छूट।
नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, जेवर के निर्माण के लिए चयनित कंसल्टेंट प्राइस वाटरहाउस कूपर्स द्वारा तैयार किए बिड डॉक्यूमेंट तथा ड्राफ्ट कन्सेशन एग्रीमेंट डॉक्यूमेंट में संशोधन।
खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 के लिए मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत मक्का खरीद नीति पर विचार।
श्रम कानून में सुधार के लिए यूपी दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम, 1962 की धारा-4 ग में संशोधन।
राजीव कुमार यादव उप निदेशक सेवायोजन के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही के लिए तय किए गए दंड पर विचार।
आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई इटावा के संकायी सदस्यों, गैर संकायी अधिकारियों व कर्मचारियों तथा रेजीडेंट डॉक्टरों को एसजीपीजीआई लखनऊ के समान भत्ते देना।
दिव्यांग कल्याण विभाग राजपत्रित अधिकारी सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली, 2019 को मंजूरी।
सचिवालय विधायी विभाग अधिकारी सेवा नियमावली, 2013 में पहला संशोधन।
विधानसभा क्षेत्र बदलापुर, जौनपुर में बस स्टेशन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराना।
जौनपुर में नवस्थापित मेडिकल कॉलेज को स्वशासी माध्यम से संचालित करने के लिए सोसाइटी का गठन।