फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस एक्सपो: प्रदर्शनी देखने के लिए कई किलोमीटर लंबी लाइन लगी, प्रवेश न मिलने से मायूस हुए लोग

Sat, 08 Feb 2020 04:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डिफेंस एक्सपो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

डिफेंस एक्सपो में बिजनेस मीटिंग शुक्रवार को खत्म हो गईं। जिसके बाद शनिवार और रविवार को यहां दर्शकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क कर दिया गया। जिसके बाद शनिवार को एक्सपो देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्र हुए। नतीजा रिवरफ्रंट के पास कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई।

विज्ञापन


भारी भीड़ के कारण प्रशासन भी मनमानी पर उतर आया और बिना पास वालों को ही रिवर फ्रंट की ओर जाने वाले बंधे पर इंट्री मिल रही थी। यहां तक कि आईडी प्रूफ लेकर आए लोगों को भी इंट्री नहीं मिली। जिस पर लोग निराश होकर लौटने लगे।

बुधवार से शुरू हुआ डिफेंस एक्सपो शुक्रवार को बिजनेस मीटिंग के लिहाज से समाप्त हो गया। अब यह सिर्फ आम पब्लिक के लिए दो दिन खुला रहेगा। वृंदावन सेक्टर-15 में आठ व नौ फरवरी को एयरफोर्स व सेना के लाइव डेमा के साथ लोग रिवरफ्रंट पर भी नेवी शो का आनंद ले सकते हैं। दर्शकों के लिए वृंदावन में स्टेटिक डिस्प्ले भी है। यहां अत्याधुनिक सैन्य हथियार, मिसाइलें व उपकरण लगाए गए हैं।
विज्ञापन


ये बढ़ाएंगे रोमांच
वृंदावन सेक्टर 15 में लाइव डेमो:
एयरफोर्स : फाइटर जेट सुखोई सू-30, मालवाहक ग्लोबमास्टर, सूर्यकिरण की एरोबेटिक टीम, हेलीकॉप्टर एमआई-17, तेजस, जगुआर, रुद्र, ध्रुव, चिनूक, डोर्नियर।
आर्मी: बोफोर्स, बीएमपी, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल, घुड़सवारी व घोड़े पर योगा, अर्जुन टैंक, ब्रिज लेइंग सिस्टम, पैरा ट्रूपर्स, डेयर डेविल्स के बाइक स्टंट।
स्टेटिक डिस्प्ले: लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, एंटी सेटेलाइट मिसाइल, अश्विन एयर डिफेंस सिस्टम, एंटी वारशिप रॉकेट लॉन्चर, ब्रम्होस मिसाइल, आकाश मिसाइल, मिसाइल डिफ्यूजर रोबोट, टैंक, मिग 21 बाइसन, देसी बोफोर्स धनुष। यहां फोटो खिंचवा सकते हैं।

विज्ञापन

रिवर फ्रंट के आकर्षण

आर्मी: टी 90 टैंक, बीएमपी टू, सेना के श्वानों का डिस्प्ले।
नेवी: मार्कोस की ओर से शौर्य प्रदर्शन, जेमिनी बोट्स, सेल बोट्स।
कोस्ट गार्ड: वाटर स्कूटरों से हैरतअंगेज करतब और सर्च व रेस्क्यू ऑपरेशनों का प्रदर्शन।
सांस्कृतिक कार्यक्रम: गतका नृत्य, खुखरी नृत्य, कुमाऊंनी नृत्य, आर्मी, नेवी व एयरफोर्स बैंड की प्रस्तुतियां।

इसका रखें ध्यान
-एक्सपो में खाने-पीने का सामान ले जाना मना है।
-एक्सपो गेट एग्जीबिशन टाइम से दो घंटे पहले खुलेंगे।
-अस्त्र-शस्त्र, चाकू, ट्वॉय वेपन, लेजर प्वॉइंटर लेकर जाना मना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें