फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय में भी अब मिलेंगे 6 लाख के ऑफर

Fri, 18 Oct 2013 11:30 PM IST
शैलेश अरोड़ा/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ समय पहले तक 5 से 10 हजार रुपये महीने तक की नौकरी दिलाने वाले सेवायोजन कार्यालय से अब 6 लाख रुपये सालाना के पैकेज तक की नौकरियां भी ऑफर की जाने लगी हैं।
विज्ञापन


रिटेल के साथ ही बैंकिंग क्षेत्र की कंपनियां भी अपने यहां नियुक्तियों के लिए सेवायोजन कार्यालय से संपर्क स्थापित कर रही हैं।

इसी साल दो बैंकिंग कंपनियों ने अपने यहां सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से भी नियुक्तियां की हैं।

सेवायोजन कार्यालय से इस साल अभी तक 536 पंजीकृत अभ्यर्थियों को नौकरी मिल चुकी है। जबकि विभिन्न कंपनियों में खाली 500 से अधिक पदों के लिए साक्षात्कार होने वाले हैं।

दीपावली के बाद इंटरव्यू के लिए कुछ कंपनियों से बात चल रही है। इनमें ऑटोमोबाइल क्षेत्र की कंपनी भी शामिल है। फिलहाल कार्यालय के अधिकारी इस कंपनी का नाम नहीं बता रहे।
विज्ञापन


अब तक हो चुकी और इस साल के अंत तक होने वाली अनुमानित नियुक्तियों को देखते हुए सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों को उम्मीद है कि इस साल यहां से होने वाले प्लेसमेंट की संख्या पिछले साल की तुलना में अधिक रहेगी। वर्ष 2012 में सेवायोजन कार्यालय से कुल 1248 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली थी।

नामी कंपनियां कर रही नियुक्ति
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी पीके पुंडीर ने बताया कि इस साल जिन कंपनियों ने सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से नियुक्तियां की हैं उनमें आईएनजी वैश्य बैंक, एजिस कॉलसेंटर, ओनिकरा, डाइकिन, स्पाइस, गोदरेज, भारती इंफ्राटेल, लार्सन एंड टर्बो, एचडीएफसी लाइफ, एक्सिस बैंक आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन


लखनऊ की अन्य खबरों के लिए यहां आएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें