फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में पुलिस महकमें में बड़े फेरबदल की तैयारी, कुछ को मिलेगा तो तोहफा तो कुछ पर गिरेगी गाज

Tue, 24 Dec 2019 02:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नए साल में पुलिस महकमे में बड़े बदलाव किए जाएंगे। अच्छा काम करने वाले कई पुलिस अधिकारियों को उसका इनाम मिलेगा तो हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के कुछ पुलिस अधिकारियों को उनके क्षेत्र में बिगड़ी कानून व्यवस्था की कीमत भी चुकानी पड़ सकती है।

विज्ञापन


हाल के दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई घटनाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर की थी। इसके अतिरिक्त जिलों में तैनात कई आईपीएस अधिकारियों का फीडबैक भी शासन को अच्छा नहीं मिला है। ऐसे जिलों के अधिकारियों को चेतावनी भी दी जा चुकी है। सूत्रों का कहना है कि ऐसे कई पुलिस अधिकारी चिह्नित किए गए हैं, जिनको जल्द ही हटाए जाने की चर्चा है।

वहीं इस महीने के अंत तक कई अफसरों के प्रमोशन होने जा रहे हैं। इसमें कई अधिकारी ऐसे हैं जो जिलों में एसएसपी, आईजी और एडीजी के पद पर तैनात हैं। प्रमोशन के बाद इन अफसरों को नई जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे कई पुलिस अधिकारियों को भी तैनाती दी जाएगी। इसमें जनवरी में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी लौट रहे प्रदेश के पूर्व डीजीपी जावीद अहमद, एडीजी संदीप सालुंके और आईजी नवीन अरोड़ा को नई तैनाती मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल में दी जाएगी नई तैनाती

इसके अलावा जिन अधिकारियों का प्रमोशन होगा उनमें एसएसपी अलीगढ़ आकाश कुल्हरी, एसएसपी मथुरा शलभ माथुर, एसपी सीतापुर एलआर कुमार, एसएसपी कानपुर अनंत देव शामिल हैं, इन्हें भी नए साल में नई तैनाती दी जाएगी। इसके अलावा आईजी मेरठ आलोक सिंह (1995 बैच) अगले महीने एडीजी हो जाएंगे।

गोरखपुर में तैनात 1994 बैच के आईपीएस जय नारायण सिंह दो महीने पहले ही प्रमोशन पा कर आईजी से एडीजी हो चुके हैं, लेकिन वह अब भी आईजी के पद पर तैनात हैं। आईपीएस अफसरों की जल्द आने वाली सूची में इन अधिकारियों के नाम रहना तय माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें