सरकार लेखपालों के विरोध को दरकिनार कर लेखपाल काडर को जिले से मंडल स्तर का करने की तैयारी में जुटी हुई है। वह लेखपाल के 12 हजार पदों पर भर्ती मंडल स्तरीय काडर के आधार पर कराना चाहती है।
राजस्व विभाग के अधिकारी बताते हैं कि राजस्व लेखपाल का काडर जिले का होता है। सरकार इसे मंडल स्तर का करने की सैद्धांतिक सहमति दे चुकी है।
कार्मिक विभाग ने पहले कुछ आपत्तियां की थीं जिनका समाधान हो चुका है। विभाग नियमावली में संशोधन करने के लिए कैबिनेट से अनुमति की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।