फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिग ब्ल्यू और फॉल्कंस अगले दौर में

विज्ञापन
फुटबॉल प्रतियोगिता में ​भिड़ते ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। बिग ब्ल्यू और लखनऊ फाॅल्कंस ने अपने मुकाबले जीतते हुए सतवंत सिंह और रवींद्र पाल सिंह मेमोरियल फुटबाॅल प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। बिग ब्ल्यू ने एक्स स्टूडेंट्स को 2-1 और लखनऊ फाॅल्कंस ने एलडीए ए को 5-4 से पराजित किया।

चौक स्टेडियम में सोमवार का पहला मुकाबला एक्स स्टूडेंट्स और बिग ब्ल्यू के बीच खेला गया। शुरुआत से दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ में बिग ब्ल्यू को पहला गोल करने में सफलता मिली। यह गोल विशाल ने 51वें मिनट में किया। कुछ देर के बाद पीयूष ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल करते हुए बिग ब्ल्यू को 2-0 से बढ़त दिलाई। दो गोल से पिछड़ने के बाद एक्स स्टूडेंट्स ने हमलों की झड़ी लगा दी, जिसका फायदा खेल के 60वें मिनट में मिला। यह गोल प्रमोद के नाम रहा। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस तरह बिग ब्ल्यू ने 2-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में लखनऊ फॉल्कंस का सामना एलडीए ए क्लब से हुआ। मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला, लेकिन किसी भी टीम के हाथ सफलता नहीं लगी। निर्धारित समय तक स्कोर 0-0 से बराबर रहा। परिणाम के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें लखनऊ फॉल्कंस ने 5-4 से जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता के दूसरे दौर में जगह बनाई। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ चौक के पार्षद अन्नू मिश्रा ने किया। मौके पर राजेंद्र सिंह, पान सिंह, एके पांडे और लखनऊ फुटबाॅल एसोसिएशन के सचिव कन्हैया लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें