फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'योगी आदित्यनाथ का राजनीति में कोई कद नहीं'

Wed, 10 Sep 2014 02:15 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उनके राजनीतिक कद पर ही सवाल उठा दिए। सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि आदित्यनाथ जैसे लोग, राजनीति में जिनका कोई कद नहीं हैं, मुलायम जैसे राष्ट्रीय नेता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया है कि उपचुनाव में भाजपा पराजय की आशंका से परेशान है। इसी नाते हताशा में भाजपा नेता उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं। पर, जनता भाजपा नेताओं के भ्रम में फंसने वाली नहीं है। तीन महीने में ही जनता को केंद्र सरकार की सच्चाई पता चल गई है।

प्रधानमंत्री मोदी के वादे के मुताबिक न तो महंगाई कम हुई और न ही पाकिस्तान चीन के भारत विरोधी रवैये में कोई फर्क आया। जनता को कहीं कोई राहत नहीं मिली। ऐसे में मतदाताओं को लुभाने के लिए अब भाजपा के पास कुछ बचा नहीं है।
विज्ञापन


जब भाजपा के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं होता तब उनके पास एकमात्र औजार सांप्रदायिकता होती है। चौधरी ने कहा, उप्र में भाजपा लोकसभा चुनाव जीतकर घमंड में चूर हो गई है। उसके नेता आपा खो बैठे हैं।
Trending Videos

सपा को आतंकवादियों की चिंता

गौरतलब है कि भाजपा के फायर ब्रांड नेता व गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि भाजपा भारत को आतंकवाद की धरती नहीं बनने देगी। आतंकवादियों को ओसामा बिन लादेन की तरह बिल में घुसना होगा। भाजपा दंगे रोकती है और दंगाइयों को ठिकाने लगाने का भी काम करती है।

सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार को प्रदेश की 21 करोड़ जनता की नहीं, जेल में बंद अलकायदा व हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों की चिंता है। उन्होंने सपा को परिवारवादी पार्टी व सपा मुखिया को धृतराष्ट्र बताया।

योगी ने कैबिनेट मंत्री आजम खान पर हमला बोलते हुए कहा कि आजम खान बिजनौर के मंडावर में जोधा अकबर की कहानी सुनाकर और लव जेहाद को पाक बताकर गलतफहमी न रहें।

सपा अपना रही तु‌ष्टीकरण की नीति

रविवार को एक सभा में भाजपा प्रत्याशी हेमेंद्रपाल सिंह के लिए वोट की अपील करने आए योगी आदित्यनाथ ने कहा यूपी अपनी पहचान खो चुका है। पिछले ढाई साल में मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत 450 दंगे व सांप्रदायिक झड़पें हो चुकी हैं। सपा की तुष्टिकरण की नीति से वर्ग विशेष के लोग दंगे कर रहे हैं। हिंदू कभी दंगे नहीं करता है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार हाईकोर्ट के आदेश नहीं मानती है। गन्ने का भुगतान नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। सरकार जज्बातों और संकल्प से चलती है। सपा सरकार के सारे संकल्प खत्म हो चुके है, अब जनता के लिए भाजपा ही विकल्प है।

बिजनौर को विदुर की धरती बताते हुए कहा कि विदुर नीति पांच हजार साल से प्रासंगिक है। उपचुनाव में धृतराष्ट्र, दुर्योधन व दुशासन को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। राम की तुलना बाबर व भगवान कृष्ण की तुलना औरंगजेब से करने वाले सत्ता में बैठे हैं।
विज्ञापन

आजम भी बरसे थे योगी पर

नगर विकास मंत्री आजम खां ने भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपा की पिछली सरकार में योगी आदित्यनाथ जेल चले गए थे तो संसद में फूट-फूटकर रोने लगे थे। अब वो फिर वैसी ही हरकत करने लगे हैं।

योगी आदित्यनाथ के बयान कि अब कोई जोधा अकबर के साथ नहीं जाएगी, पर उन्होंने कहा कि वो मुख्तार अब्बास नकवी और शहनवाज हुसैन से पूछ लें।

भाजपा विधायक सुरेश राणा की ओर से मुजफ्फरनगर आने की चुनौती देने पर कहा कि कुछ छोटे लोग हम पर पत्थर मारकर शोहरत पाने की कोशिश कर रहे हैं।

आजम खां ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि लव भी पाक अल्फाज है और जेहाद भी। इस पाक अल्फाज का गलत इस्तेमाल न करें। जो गलत इस्तेमाल करेगा उसके लिए कानून है। कुछ लोग नफरतों से सियासी फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें