फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा विवि: गर्ल्स हॉस्टल की मेस के नाश्ते में निकली बीड़ी, फटकार लगाने पर कुक ने की शरारत

Tue, 13 Jun 2023 05:09 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मामले पर मेस संचालक ने कहा कि एक कुक को फटकार लगाई गई थी जिस पर उसने शरारत की थी। मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।
 
विज्ञापन
इडली मे मिली बीड़ी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मी बाई महिला छात्रावास में सोमवार सुबह के नाश्ते के दौरान इडली में जली बीड़ी निकलने से छात्राओं ने नाराजगी जताई। उन्होंने हॉस्टल के ग्रुप पर वार्डन से शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


छात्राओं को परीक्षा देने जाना था। वे बिना नाश्ता किए ही परीक्षा के लिए निकल गईं। मामले में मेस संचालक संजय मेहरा का कहना है कि रविवार रात मेस में खाना बनाने का काम करने वाले एक कर्मचारी को फटकार लगाई गई थी।

ये भी पढ़ें - मायावती ने साधा निशाना, बोलीं- खुद को बड़ा हिंदुत्ववादी बताने के लिए भाजपा और कांग्रेस में लगी होड़
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ-हरदोई रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता के दो पुत्रों की दर्दनाक मौत
विज्ञापन


इसके बाद उसने नाराज होकर सुबह लड़कियों के छात्रावास में खाना बनाते वक्त इडली में जली बीड़ी डालने की शरारत कर दी। इस हरकत पर  उसे तत्काल सेवा से हटा दिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

वहीं, विश्वविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. रुचिता चौधरी का कहना है कि मामले की जांच के लिए विवि प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें